NTPC Green EnergyNTPC Green Energy
Share This Article

रायपुर, 19 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / NTPC Green Energy Limited के तहत अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने विज्ञापन संख्या 03/26 के तहत जारी की है।

कंपनी ने नियमित आधार पर मैनेजर स्तर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

34 पदों पर होगी नियुक्ति

कुल 34 रिक्तियां हैं। इनमें मैनेजर-आरई के 28 पद शामिल हैं। इसके अलावा मैनेजर-वित्त के 5 और मैनेजर-भूमि का 1 पद है।

सभी पदों का ग्रेड E4 निर्धारित है।

31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की वेबसाइट www.ngel.in के करियर सेक्शन में जाकर विस्तृत विज्ञापन, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देख सकते हैं।


Share This Article