ITBP Medical Officer RecruitmentITBP Medical Officer Recruitment
Share This Article

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 282 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इनमें सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं।

ITBP मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद रखे गए हैं। वहीं, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 162 पद हैं। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर के 115 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

अलग-अलग पदों के लिए अलग वेतनमान

सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर को 7वें सीपीसी के लेवल-12 के अनुसार वेतन मिलेगा। इसका वेतनमान ₹78,800 से ₹2,09,200 तक है।

वहीं, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर को लेवल-11 के अनुसार ₹67,700 से ₹2,08,700 तक वेतन मिलेगा।

मेडिकल ऑफिसर के लिए लेवल-10 का वेतनमान निर्धारित है। इसमें ₹56,100 से ₹1,77,500 तक वेतन मिलेगा।

8 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश आधिकारिक www.recruitment.itbpolice.nic.in नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।


Share This Article