Share This Article रायपुर, 20 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / शाही कर्तव्यों से 2020 में अलग होने और अमेरिका में बसने के बाद प्रिंस हैरी (41) और उनकी पत्नी मेगन मार्केल (45) अपने बच्चों के साथ ब्रिटेन लौट रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स हैरी इस महीने के अंत तक कैलिफोर्निया से लंदन लौटेंगे। परिवार एक निजी आवास में रहेगा। यहां के ब्रिटिश स्कूल में 7 वर्षीय बेटे प्रिंस आर्ची और 5 वर्षीय बेटी प्रिंसेस लिलीबेट का दाखिला होना है। रिपोर्ट के मुताबिक, ससेक्स दंपति और उनके बच्चों ने इस साल जुलाई में किंग चार्ल्स तृतीय से उनके हाईग्रोव स्थित आवास पर मुलाकात की थी, लेकिन इस कदम पर कोई चर्चा नहीं हुई। किंग को इस बारे में रविवार को सूचित किया गया। हालांकि, प्रिंस हैरी और मार्केल शाही परिवार के सदस्य के रूप में अपनी भूमिकाएं फिर से शुरू नहीं करेंगे। दंपत्ति दिवंगत महारानी एलिजाबेथ के साथ मार्च 2020 में हुए समझौते के अनुसार गैर-कार्यरत शाही सदस्य बने रहेंगे। हैरी ने 2018 में विंडसर कैसल में एक समारोह में पूर्व अभिनेत्री मेगन मार्केल से शादी की थी। मार्केल की मां एक अश्वेत थीं। शादी के बाद शाही परिवार के सदस्यों के साथ उनके संबंधों में दरार दिखने लगा। मार्च 2020 में, उन्होंने आधिकारिक कर्तव्यों से हटने की घोषणा की। वे कैलिफोर्निया में सांता बारबरा के पास समृद्ध तटीय मोंटेसिटो में बसे। उनके 16 बेडरूम वाले घर की 2020 में खरीद कीमत 1.47 करोड़ डॉलर (करीब 140 करोड़ रुपये) थी। अमेरिका में बसने के बाद हैरी-मार्केल ने टीवी साक्षात्कार में शाही परिवार की आलोचना की थी। वर्ष 2021 में ओपरा विन्फ्रे से मार्केल ने बताया कि शाही परिवार के एक अज्ञात सदस्य ने उनसे पूछा कि आर्ची की त्वचा का रंग कितना गहरा हो सकता है। हालांकि, शाही परिवार ने नस्लवाद का खंडन किया। सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव से भी हैरी नाराज थे।हालांकि, 20 महीने बाद किंग चार्ल्स की छोटे बेटे प्रिंस से मुलाकात हुई और संबंध सुधरते दिखे। Share This Article Post navigation धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा मांग: अभिजीत दिपके बोले- शिक्षा मंत्री ही असली आतंकवादी, इस्तीफा मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन Nepal Flood News : नेपाल से बड़ी राहत, त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल से 350 लोगों का रेस्क्यू, 63 भारतीय भी सुरक्षित