Share This Article रायपुर, 22 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से अहम ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा, बिहार के किशनगंज और असम के धुबरी में सुरक्षा बेस तैयार किए जा चुके हैं। तीन अहम जगहों पर सुरक्षा बेस अमित शाह ने रानीडांगा में एसएसबी के कार्यक्रम में कहा कि इन तीनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। यह कॉरिडोर देश की रणनीतिक सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। सुरक्षा ढांचे के लिए 1,129 एकड़ जमीन शाह के अनुसार, बीएसएफ और एसएसबी के लिए ढांचागत सुविधाएं विकसित करने को 1,129 एकड़ जमीन 45 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई गई। इसमें पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दी गई 560 एकड़ जमीन भी शामिल है। एसएसबी के लिए 190 करोड़ की परियोजनाएं रानीडांगा में करीब 190 करोड़ रुपये की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनका उद्देश्य एसएसबी को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और जवानों के लिए बेहतर व्यवस्था तैयार करना है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार का जोर शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘चिकन नेक’ की अहमियत को समझते हुए इसकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और एसएसबी राजनीतिक हितों के लिए नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काम करते हैं। ‘वंदे मातरम’ को लेकर भी संदेशअमित शाह ने ‘वंदे मातरम’ को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतीक बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी को स्कूल स्तर से ही इससे परिचित कराया जाना चाहिए, ताकि उनमें देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा की भावना मजबूत हो। Share This Article Post navigation बिहार में 82.5 किमी लंबा NH-22 होगा फोरलेन…! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी मजबूत