Share This Article रायपुर, 22 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / जरायल और तुर्की के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। तुर्की की ओर से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की कार्रवाई के बाद नेतन्याहू के कार्यालय ने राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन पर तीखा हमला बोला और उन्हें ‘यहूदी-विरोधी तानाशाह’ करार दिया। गिरफ्तारी वारंट पर भड़का इजरायल तुर्की ने गाजा जा रहे ‘ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला’ को रोकने की कार्रवाई से जुड़े मामले में नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट की मांग की है। तुर्की ने उन पर गंभीर अपराधों के आरोप लगाए हैं। नेतन्याहू कार्यालय का एर्दोगन पर हमला इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने एर्दोगन पर हमास का समर्थन करने और अपने विरोधियों को दबाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। बयान में कहा गया कि इजरायल तुर्की की क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेगा। सीरिया पर हमले से भी बढ़ा तनाव इजरायल और तुर्की के बीच तनाव सीरिया को लेकर भी बढ़ा है। हाल ही में इजरायल ने उत्तरी सीरिया के अबू अल-दुहूर एयरबेस पर हमला किया था। इजरायल ने इसे सीरिया में संभावित तुर्की सैन्य तैनाती से जुड़ी सुरक्षा चिंता बताया, जबकि तुर्की ने इस कार्रवाई की निंदा की। तुर्की ने भी दिया करारा जवाब तुर्की ने नेतन्याहू कार्यालय की टिप्पणी को खारिज करते हुए इसे ‘सस्ती राजनीति’ बताया। तुर्की के संचार निदेशालय ने कहा कि एर्दोगन के खिलाफ लगाए गए आरोप ऐतिहासिक तथ्यों और राजनीतिक गंभीरता से रहित हैं। Share This Article Post navigation ममता सैन्य आयोजनों से दूर रहती थीं, शुभेंदु का मिल रहा है पूरा सहयोग: अमित शाह ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान : ‘मजबूत स्थिति में ही खत्म हो युद्ध’