Share This Article रायपुर, 22 अगस्त 2026/ Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पाकिस्तान सरकार में प्लानिंग एंड डेवलपमेंट मिनिस्टर अहसान इकबाल ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत ऊपरी देश होने का फायदा उठाकर पानी को पाकिस्तान के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। ‘भारत जरूरत के समय रोक सकता है पानी’ एक कार्यक्रम में भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले को लेकर सवाल पूछे जाने पर अहसान इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान के सामने यह खतरा स्पष्ट है कि भारत जरूरत के समय पानी रोकने के लिए इसका इस्तेमाल हथियार के रूप में कर सकता है। पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि नदियां भारत से बहकर पाकिस्तान आती हैं और भारत एक ऊपरी देश है। उनके मुताबिक इसी भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भारत पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकता है। दक्षिण एशिया में भारत की भूमिका अहम- इकबाल अहसान इकबाल ने साथ ही कहा कि दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय स्थिरता और शांति के लिए भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत दक्षिण एशिया के केंद्र में है और बाकी देश उसके आसपास स्थित हैं। ऐसे में क्षेत्र के सुचारु कामकाज और स्थिरता के लिए भारत की भूमिका अहम है। उन्होंने भारत से ऐसे कदम नहीं उठाने की अपील की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बन सकते हैं। बाढ़ को लेकर भी भारत पर लगा चुके हैं आरोप सिंधु जल संधि को लेकर अहसान इकबाल पहले भी भारत पर आरोप लगाते रहे हैं। पिछले साल पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी उन्होंने भारत पर पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इकबाल ने दावा किया था कि भारत की ओर से रावी और सतलुज नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण पाकिस्तान के पंजाब और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी। भारत-पाकिस्तान के बीच पानी का विवाद क्यों अहम? सिंधु जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच जल बंटवारे से जुड़ी महत्वपूर्ण संधि है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के साथ यह समझौता भी लगातार विवाद का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगाए जा रहे आरोपों के बीच पानी और नदी प्रबंधन का मुद्दा दोनों देशों के संबंधों में संवेदनशील विषय बन गया है। Share This Article Post navigation ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान : ‘मजबूत स्थिति में ही खत्म हो युद्ध’ Arnold Schwarzenegger Jagannath Rath Yatra : लॉस एंजेलिस की रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड…! फैंस रह गए हैरान