Share This Article रायपुर, 22 अगस्त 2026/ Arnold Schwarzenegger Jagannath Rath Yatra : भगवान जगन्नाथ की भक्ति और आस्था से जुड़ी रथ यात्रा का आयोजन भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में भी बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित इस्कॉन की 50वीं जगन्नाथ रथ यात्रा में इस बार हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर भी नजर आए। उन्हें रथ यात्रा में अचानक शामिल देखकर वहां मौजूद लोग और फैंस हैरान रह गए। रथ यात्रा में अचानक पहुंचे अर्नोल्ड मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 79 वर्षीय अर्नोल्ड श्वार्जनेगर पिछले सप्ताह लॉस एंजेलिस में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए। यह भव्य यात्रा सांता मोनिका से शुरू होकर वेनिस बीच तक पहुंची। रथ यात्रा के दौरान अर्नोल्ड रथ के सामने कुछ लोगों के साथ नजर आए और उन्होंने सेल्फी भी क्लिक की। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता को इस धार्मिक आयोजन में देखकर वहां मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। 1977 से हो रही है लॉस एंजेलिस में रथ यात्रा लॉस एंजेलिस में जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 1977 में हुई थी। इस आयोजन में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा की जाती है। रंग-बिरंगे रथ, भजन-कीर्तन और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी इस आयोजन को खास बनाती है। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्सियों की मदद से खींचते हैं और भजन-कीर्तन के साथ भगवान का नाम जपते हैं। इस बार हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की मौजूदगी ने इस आयोजन को और सुर्खियों में ला दिया। भारत और भारतीय संस्कृति की तारीफ कर चुके हैं अर्नोल्ड अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का भारत और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव पहले भी चर्चा में रहा है। वह कई मौकों पर भारत की संस्कृति और फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ कर चुके हैं। उनकी बॉडीबिल्डिंग यात्रा ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है। हॉलीवुड में ‘द टर्मिनेटर’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अर्नोल्ड लंबे समय से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता आज भी दुनियाभर में कायम है। Share This Article Post navigation Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान का फिर भारत पर आरोप…! मंत्री अहसान इकबाल बोले- पानी को हथियार बना रहा भारत VIDEO कनाडा में एडमंटन के गुरुद्वारे में चाकूबाजी, 2 लोग घायल