Share This Article रायपुर, 25 अगस्त 2026/ Hockey World Cup : भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद पूर्व गोलकीपर और दो बार के ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पीआर श्रीजेश ने टीम मैनेजमेंट और हॉकी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। श्रीजेश ने टीम के प्रदर्शन और तैयारियों को लेकर जवाबदेही तय करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि “वर्ल्ड कप कोई रिहर्सल नहीं है” और ऐसे बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘जवाबदेही कौन मांगेगा?… और सबसे जरूरी बात, क्या किसी को सच में इसकी परवाह है?’ श्रीजेश की इस टिप्पणी के बाद भारतीय हॉकी के प्रबंधन, टीम चयन और बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों को लेकर बहस तेज हो सकती है। पुरुष और महिला दोनों टीमों के सेमीफाइनल से चूकने के बाद भारतीय हॉकी के प्रदर्शन की समीक्षा की मांग भी उठ रही है। Share This Article Post navigation 27 अगस्त को देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात… पीएम मोदी के संवाद के साथ आयोजित होगा