Share This Article रायपुर, 25 अगस्त 2026/ Women Empowerment : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर से सौजन्य भेंट की। इस दौरान महिला अधिकारों के संरक्षण, जागरूकता और सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित महिला अधिकार एवं सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। डॉ. ममता साहू ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत बनाना है। डॉ. ममता साहू ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी देना सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से संचालित कर महिलाओं तक अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिला अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए लगातार जागरूकता और प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ समन्वय से प्रस्तावित यह कार्यक्रम प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। Share This Article Post navigation Raipur Festival : रायपुर में सितंबर में 7 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन दुकानें…! होटल में बिक्री पर भी कार्रवाई Drone Didi : ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भर बनीं हेमलता…! गांव में बदल रही खेती की तस्वीर…खेती में टेक्नोलॉजी का कमाल