Share This Article NTPC लिमिटेड की सहायक कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने नवीकरणीय ऊर्जा और हाइड्रोजन उत्पादन क्षेत्र में अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के कुल 147 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियर (-सिविल): 43 पद इंजीनियर (-इलेक्ट्रिकल): 69 पद इंजीनियर (-मैकेनिकल): 9 पद इंजीनियर (-सेफ्टी): 7 पद एग्जीक्यूटिव (-मानव संसाधन): 4 पद एग्जीक्यूटिव (-वित्त): 9 पद एग्जीक्यूटिव (-सीएसआर): 5 पद एग्जीक्यूटिव (-राजभाषा): 1 पद 35 वर्ष तक की आयु सीमा सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वित्त पद के लिए न्यूनतम 1 वर्ष, जबकि अन्य पदों के लिए सामान्यतः 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। 3 साल की अवधि के लिए नियुक्ति चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति निर्धारित अवधि के आधार पर 3 वर्ष के लिए होगी, जिसे कंपनी की आवश्यकता के अनुसार 2 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। 7 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन योग्य उम्मीदवार विस्तृत पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों की जानकारी विज्ञापन में देखकर www.ngel.in के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 शाम 6 बजे है। केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। Share This Article Post navigation IIT Bombay भर्ती : 27 पदों पर निकली वैकेंसी नालंदा यूनिवर्सिटी में 9 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक आवेदन