Share This Article रायपुर, 25 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / नालंदा यूनिवर्सिटी ने विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन के अनुसार कुल 9 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्ती लाइब्रेरियन – 1 पद, 30,000–45,000 डॉलर प्रतिवर्ष डिप्टी लाइब्रेरियन – 1 पद, 18,000–30,000 डॉलर असिस्टेंट रजिस्ट्रार – 1 पद, 14,000–23,000 डॉलर असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 1 पद, 14,000–23,000 डॉलर सीनियर असिस्टेंट – 1 पद, 8,000–14,000 डॉलर लाइब्रेरी असिस्टेंट – 2 पद, 6,000–11,000 डॉलर असिस्टेंट – 2 पद, 6,000–11,000 डॉलर कौन कर सकता है आवेदन? पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित हैं। लाइब्रेरियन व डिप्टी लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस/इन्फॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री तथा संबंधित अनुभव मांगा गया है। अन्य पदों के लिए भी संबंधित विषय में डिग्री और निर्धारित कार्यानुभव जरूरी है। आवेदन शुल्क और अंतिम तारीख आवेदन के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। यहां करें ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार नालंदा यूनिवर्सिटी की भर्ती सूचना में दिए गए Google Form लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पद की योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। Share This Article Post navigation NTPC ग्रीन एनर्जी में 147 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर तक करें आवेदन