Share This Article केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मिशन समृद्ध गाँव’ योजना की शुरुआत की है। इसका लक्ष्य गांवों को गरीबी-मुक्त, रोजगारयुक्त और आधुनिक सुविधाओं से संपन्न बनाना है, ताकि रोजगार की तलाश में होने वाले मजबूरी के पलायन को रोका जा सके। बुदनी और खातेगांव से होगी शुरुआत योजना का पायलट प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी और देवास जिले के खातेगांव ब्लॉक में शुरू किया जाएगा। यहां गांवों के विकास के लिए एक समेकित मॉडल तैयार किया जाएगा। हर पात्र परिवार को योजनाओं से जोड़ने पर जोर मिशन के तहत परिवार, ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर विकास की योजना बनाई जाएगी। हर पात्र परिवार को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा। सफल मॉडल को देशभर में विस्तार सरकार के अनुसार, पायलट प्रोजेक्ट के अनुभव और सफलता के आधार पर ‘मिशन समृद्ध गाँव’ को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य गांवों में रोजगार और बुनियादी सुविधाएं बढ़ाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। Share This Article Post navigation B.Sc Agriculture Admission 2026 : सीट दिलाने के नाम पर पैसे मांगे तो सावधान…! IGKV ने छात्रों-पालकों को किया अलर्ट