Share This Article रायपुर, 25 अगस्त 2026/ B.Sc Agriculture Admission 2026 : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर में बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए PAT काउंसलिंग 2026 चल रही है। इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और उनके पालकों को फर्जी फोन कॉल और पैसे की मांग को लेकर सतर्क किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्व विद्यार्थियों और उनके पालकों को फोन कर प्रवेश या सीट दिलाने के नाम पर राशि की मांग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी ऐसे किसी व्यक्ति के झांसे में न आएं और प्रवेश या सीट दिलाने के नाम पर किसी को भी पैसे न दें। सीट के नाम पर पैसे मांगे तो न दें IGKV प्रशासन ने PAT काउंसलिंग 2026 के सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा फोन पर प्रवेश दिलाने या सीट पक्की कराने के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं, तो तत्काल सावधान हो जाएं। विश्वविद्यालय ने कहा है कि बी.एससी. कृषि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों को केवल विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित आधिकारिक काउंसलिंग प्रक्रिया और माध्यमों का ही पालन करना चाहिए। संदिग्ध कॉल आए तो विश्वविद्यालय को दें सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी या पालक को इस तरह का फोन आता है अथवा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन को दी जाए। प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति पर भरोसा न करें और सीट या प्रवेश के नाम पर किसी प्रकार का भुगतान न करें। Share This Article Post navigation B.Sc Agriculture Career : खेती से आगे करियर की नई उड़ान…! कृषि शिक्षा में नौकरी से लेकर स्टार्टअप तक बेशुमार अवसर ‘मिशन समृद्ध गाँव’ की शुरुआत… बुदनी-खातेगांव में पायलट प्रोजेक्ट