Post-Matric Scholarship: The wait for the scholarship is over...! Online applications for 2026-27 have begun—check the deadline.Post Matric Scholarship
Share This Article

रायपुर, 26 अगस्त 2026/ Post Matric Scholarship : आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीयन, आवेदन स्वीकृति और छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। योजना का लाभ अध्ययनरत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के पात्र विद्यार्थियों को दिया जाएगा।

जिला सक्ती के आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रवृत्ति के लिए नवीनीकरण (Renewal) और नवीन (Fresh) आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • नवीनीकरण आवेदन: 20 जून 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक
  • नवीन आवेदन: 1 अगस्त 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक

विद्यार्थियों को आवेदन करते समय अपने शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सही-सही दर्ज करने की सलाह दी गई है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर पंजीयन करना बेहतर होगा।

किन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ?

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ शिक्षा सत्र 2026-27 में अध्ययनरत पात्र SC, ST और OBC वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा। छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।


Share This Article