Bilaspur Weekly ExpressBilaspur Weekly Express
Share This Article

रायपुर, 27 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / बिलासपुर–यलहंका (बेंगलुरु)–बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (18261/18262) का नियमित परिचालन आज 26 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया गया।

इसके अंतर्गत गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर- यलहंका(बेंगलुरु) साप्ताहिक ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को एवं इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18262 यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन यलहंका से दिनांक 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी ।

गाड़ी की समय-सारिणी –

👉गाड़ी संख्या 18261 बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु) साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से 14.00 बजे रवाना होगी तथा भाटापारा ,रायपुर , दुर्ग , राजनादगाँव , डोंगरगढ़ , गोंदिया , वडसा , चांदाफोर्ट , बल्लारशाह , सिरपुर कागजनगर , मंचिर्याल , काजीपेट , चर्लपल्ली , सिकंदराबाद , लिंगमपल्ली , विकाराबाद , तांडूर , यादगीर , कृष्णा जंक्शन , रायचूर , मंत्रालयम रोड , गुंटकल , गुत्ती , अनंतपुर , धर्मवरम तथा 19.00 बजे यलहंका स्टेशन पहुंचेगी |

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18262 यलहंका(बेंगलुरु)-बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को यलहंका से 21.30 बजे रवाना होगी तथा के बाद अनेक स्टेशन होते हुए गोंदिया , डोंगरगढ़ , राजनादगाँव , तीसरे दिन दुर्ग , रायपुर , भाटापारा तथा 03.30 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी |


Share This Article