Share This Article रायपुर, 28 अगस्त 2026/ Share Buyback : ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग ने ₹900 करोड़ तक के शेयर बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी ने बायबैक के लिए अधिकतम कीमत ₹1,530 प्रति शेयर तय की है, जो पिछले बंद भाव से करीब 16% अधिक है। इस घोषणा के बाद शुक्रवार को शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी देखी गई और यह ₹1,362 तक पहुंच गया। खुले बाजार से शेयर खरीदेगी कंपनी कंपनी के बोर्ड ने 27 अगस्त को बायबैक को मंजूरी दी। इसके तहत कंपनी खुले बाजार से अपने शेयर वापस खरीदेगी। बायबैक पर अधिकतम ₹900 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के शेयरधारक शामिल नहीं होंगे। करीब 4.12% शेयर वापस खरीदने की संभावना अगर कंपनी ₹1,530 की अधिकतम कीमत पर पूरे ₹900 करोड़ खर्च करती है, तो करीब 58.82 लाख शेयर वापस खरीदे जा सकते हैं। यह कंपनी की कुल पेड-अप शेयर कैपिटल का लगभग 4.12% होगा। कंपनी बायबैक राशि का कम से कम 75% यानी ₹675 करोड़ खर्च करने की प्रतिबद्धता भी जताई है। 2026 में अब तक करीब 20% चढ़ा शेयर ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयर इस साल अब तक करीब 20% बढ़ चुका है। वहीं, इसी अवधि में निफ्टी 50 में करीब 8% की गिरावट आई है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने करीब 43% रिटर्न दिया है। निवेशकों के लिए क्या मायने? बायबैक आमतौर पर कंपनी के अपने शेयर के प्रति भरोसे और अतिरिक्त नकदी के इस्तेमाल का संकेत माना जाता है। हालांकि, ₹1,530 बायबैक की अधिकतम कीमत है, गारंटीकृत खरीद मूल्य नहीं। खुले बाजार में कंपनी इससे कम कीमत पर भी शेयर खरीद सकती है। Share This Article Post navigation Jio IPO : SEBI ने दी मंजूरी…! ₹27,500 करोड़ से चुकाया जाएगा कर्ज ITR Filing में बड़ा रिकॉर्ड…! इस साल अब तक 7 करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल