Share This Article रायपुर, 28 अगस्त 2026/ Jio IPO : रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी Jio Platforms के शेयर बाजार में उतरने का रास्ता अब साफ हो गया है। SEBI ने कंपनी के IPO प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। Jio Platforms IPO में 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी, जिससे करीब 2.93% हिस्सेदारी कम होगी। IPO से जुटाई रकम में से करीब ₹27,500 करोड़ कर्ज चुकाने में लगाए जाएंगे। भारत के बड़े IPO में हो सकता है शामिल Jio Platforms ने 19 जून को IPO के लिए DRHP दाखिल किया था। SEBI की मंजूरी के बाद अब कंपनी इश्यू की अगली प्रक्रिया शुरू कर सकती है। यह IPO भारत के बड़े सार्वजनिक निर्गमों में शामिल होने की उम्मीद है। Jio में किसकी कितनी हिस्सेदारी? Reliance Industries: 66.43% Meta Platforms: 9.98%Google: 7.73% PIF, KKR और Vista Equity Partners: 2.31%-2.31%-2.31% Silver Lake: 1.88% Mubadala: 1.85% जून तिमाही में मजबूत प्रदर्शन Jio Platforms का जून तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹45,961 करोड़ रहा। EBITDA 15% बढ़कर ₹20,865 करोड़ और मुनाफा 9.2% बढ़कर ₹7,764 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 53% हो गया। 53.33 करोड़ पहुंचा ग्राहक आधार जून तिमाही के अंत तक Jio का सब्सक्राइबर बेस 53.33 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले 49.81 करोड़ था। कंपनी के 5G यूजर्स 28.5 करोड़ तक पहुंच गए। डेटा ट्रैफिक भी करीब 27% बढ़कर 69.4 अरब GB रहा। कई अन्य IPO को भी मंजूरी SEBI ने Jio Platforms के अलावा Bharat PET, Sadbhav Futuretech, MK Sons Fine Jewels, Pushp Brand India और Paras Healthcare के IPO को भी मंजूरी दी है। Share This Article Post navigation MP : मूंग खरीद का नया रिकॉर्ड…5.33 लाख टन से ज्यादा खरीदी Share Buyback : ₹900 करोड़ के शेयर बायबैक का ऐलान…! Great Eastern Shipping के शेयरों में जोरदार तेजी