Venezuela's oil reservesVenezuela's oil reserves
Share This Article

रायपुर, 29 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ बड़े तेल समझौते की घोषणा की है। ट्रंप ने इसे विश्व इतिहास का सबसे बड़ा तेल सौदा बताते हुए दावा किया कि इससे अमेरिका वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से अधिक सिद्ध तेल भंडार पर बहुमत नियंत्रण हासिल कर लेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि इस समझौते से वेनेजुएला में लगभग 100 अरब डॉलर का निजी निवेश आ सकता है।


ट्रंप के मुताबिक, यह समझौता अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के बीच बातचीत के बाद हुआ था। ट्रंप ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा तेल समझौता करार दिया है।


उन्होंने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अभी-अभी वेनेजुएला देश के साथ एक समझौता किया है, जो दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा तेल समझौता है। वहीं, रोड्रिगेज ने कहा कि यह समझौता राष्ट्र के पुनरुद्धार पर महत्वपूर्ण असर डालेगा। रोड्रिगेज सरकार ने कहा कि इस समझौते में 65 अरब बैरल की सिद्ध क्षमता वाले 17 तेल क्षेत्रों का विकास शामिल है।


इस समझौते से वेनेजुएला के तेल उद्योग में 9.54 लाख करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है और काराकास को टैक्स के रूप में 19 लाख करोड़ रुपये की आय हो सकती है। समझौते के तहत, अमेरिका वेनेजुएला में एक अज्ञात निजी ऑपरेटर के साथ साझेदारी करके एक नई निजी कंपनी बनाएगा जो भंडार का प्रबंधन करेगी। समझौते की रूपरेखा से परिचित एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि रोड्रिगेज ने कंपनी को तेल क्षेत्रों को विकसित करने के लिए 100 साल के अधिकार दिए हैं।


इस समझौते के तहत, अमेरिका को नई निजी कंपनी के प्रभावी उत्पादन का 55 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, जिसमें स्वामित्व हिस्सेदारी और लागत मूल्य पर तेल खरीदने का अधिकार शामिल है। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद यह कंपनी सऊदी अरामको के बाद सिद्ध भंडार रखने वाली दूसरी सबसे बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी होगी। ट्रंप ने कहा, इस समझौते के लिए अमेरिकी टैक्सपेयर की जेब से एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ। इस ऐतिहासिक समझौते से अमेरिका का तेल भंडार दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगा, हमारी तेल सप्लाई बहुत बढ़ जाएगी और भविष्य में लंबे समय तक सभी अमेरिकियों के लिए गैस की कीमतें काफी कम हो जाएंगी। साथ ही, इससे वेनेजुएला को जबरदस्त सफलता और बड़ी समृद्धि की राह पर आगे बढऩे में मदद मिलेगी।


Share This Article