Yashvardhan Ahuja Yashvardhan Ahuja
Share This Article

रायपुर, 30 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की फिल्मों में आगमन की चर्चा लंबे वक्त से रही है। आखिरकार उनकी डेब्यू फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी साजिद खान ने उठाई है। यह एक हॉरर-कॉमेडी होगी जिसे हीरो की हॉररिन शीर्षक दिया गया है। इसके निर्माण के लिए एकता कपूर और अमर बुटाला ने हाथ मिलाया है। जय हो मीडिया वेंचर्स प्रोडक्शन की यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत की गई है।


फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की पुष्टि की है। पोस्ट के मुताबिक, फिल्म में यशवर्धन के साथ लीड रोल में नितांशी गोयल नजर आएंगी, जिन्हें लापता लेडीज (2024) से लोकप्रियता हासिल हुई थी।


उनके अलावा, फिल्म में सुनीता आहूजा, जेमी लिवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी हैं। यह पहला मौका होगा जब गोविंदा के बेटे और पत्नी, दोनों साथ में स्क्रीन साझा करते दिखेंगे।

यशवर्धन की पहली फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी है। यह 7 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने के लिए उतरेगी। इस खबर ने उन लोगों को उत्साहित कर दिया है, जो यशवर्धन के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


उधर, गोविंदा भी अपनी कमबैक फिल्म रूपा को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं, जिसमें उनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह कोमल रानी की डेब्यू फिल्म होने वाली है।


Share This Article