Share This Article रायपुर, 30 अगस्त 2026/ Assistant Professor : IIT वडोदरा भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभियान के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे। इनमें अनुसूचित जाति के 7, अनुसूचित जनजाति के 3 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 4 पद निर्धारित हैं। किस विभाग में होगी भर्ती? IIIT वडोदरा भर्ती 2026 में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग तथा गणित एवं कंप्यूटिंग विभागों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है तथा उसकी हार्ड कॉपी संस्थान के पते पर प्राप्त होने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 है। इस संबंध में विस्तार से जानकारी संस्था की वेबसाइट https:www.iiitvadodara.ac.in से प्राप्त की जा सकती है. Share This Article Post navigation IGKV : स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग 31 अगस्त से प्रारंभ Kashmir University में Assistant Professor के पदों पर भर्ती