Recruitment for Assistant Professor posts at Kashmir UniversityKashmir University
Share This Article

रायपुर, 30 अगस्त 2026/ Kashmir University : कश्मीर विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों और केंद्रों में Assistant Professor के शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन विभागों में हैं Assistant Professor के पद

भर्ती में अरबी, जैव-रसायन, जैव-सूचना विज्ञान और जैव-प्रौद्योगिकी जैसे विभाग शामिल हैं। इसके अलावा मध्य एशियाई अध्ययन केंद्र में भी पद हैं।

दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा, अर्थशास्त्र, शिक्षा, खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और विदेशी भाषाओं से जुड़े विभाग भी शामिल हैं। साथ ही, भू-सूचना विज्ञान, इतिहास, गृह विज्ञान और इकबाल संस्कृति एवं दर्शन संस्थान में अवसर हैं। इसके अलावा विधि, आजीवन अधिगम, फारसी, राजनीति विज्ञान, उर्दू और प्राणी विज्ञान में भी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2026 है.

वेबसाइट पर उपलब्ध होगी पूरी जानकारी

विश्वविद्यालय ने पात्रता, आरक्षण, आवश्यक योग्यताओं और अन्य नियमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी अपनी वेबसाइट www.kashmiruniversity.net के Jobs/Recruitment सेक्शन में जाकर पूरा विज्ञापन देख सकते हैं।


Share This Article