Share This Article रायपुर, 31 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / सैनिक स्कूल अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती में प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान), पीईएम/पीटीआई-सह- मैटरन (केवल महिला), बैंड मास्टर/संगीत शिक्षक और वार्ड बॉय के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने की तारीख से 21 दिनों के भीतर निर्धारित आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 22-28 अगस्त 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. इन पदों पर होगी भर्ती प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान) – 1 पद, नियमित आधार पर। योग्यता: जीव विज्ञान में इंटरमीडिएट या समकक्ष। आयु 21 से 35 वर्ष। वेतनमान 7वें सीपीसी के लेवल-4 के अनुसार। पीईएम/पीटीआई-सह- मेट्रन (केवल महिला) – 1 पद, अनुबंध आधार पर। योग्यता: संबंधित विषय में मान्य संस्थान से चार वर्षीय डिग्री/बीपीएड आदि। खेल उपलब्धि और अंग्रेजी-हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान वांछनीय। आयु 18 से 50 वर्ष। पारिश्रमिक ₹71,840 प्रतिमाह। बैंड मास्टर/संगीत शिक्षक – 1 पद।बैंड मास्टर के लिए मान्य संस्थान से संबंधित कोर्स/डिप्लोमा तथा संगीत शिक्षक के लिए संगीत में डिग्री/डिप्लोमा मांगा गया है।आयु 18 से 50 वर्ष।पारिश्रमिक ₹46,720 प्रतिमाह। वार्ड बॉय (छात्रावास सहायक) – 4 पद।योग्यता: इंटरमीडिएट या समकक्ष, अंग्रेजी में बातचीत करने में सक्षम होना जरूरी। आयु 18 से 50 वर्ष। पारिश्रमिक ₹28,800 प्रतिमाह। आवेदन शुल्क और प्रक्रिया नियमित पद के लिए ₹500 तथा संविदात्मक पदों के लिए ₹300 आवेदन शुल्क निर्धारित है। आवेदन पत्र सैनिक स्कूल अंबिकापुर की वेबसाइट www.sainikschoolambikapur.org.in से डाउनलोड कर निर्धारित पते पर भेजना होगा। जरूरी बात डाक से आवेदन विद्यालय कार्यालय में निर्धारित समय के भीतर पहुंचना जरूरी है। चयन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। Share This Article Post navigation गढ़वाल विश्वविद्यालय में ग्रुप-B की भर्ती, 16 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर : गैर-शैक्षणिक (नॉन-फैकल्टी) समूह ‘ए’ एवं ‘बी’ पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित