Share This Article रायपुर, 01 सितम्बर2026/ ETrendingIndia / साहित्य अकादमी, नई दिल्ली ने विभिन्न कार्यालयों और क्षेत्रीय केंद्रों में 13 पदों के तहत कुल 34 रिक्तियों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें उप सचिव, सहायक संपादक, वरिष्ठ पुस्तकालय एवं सूचना सहायक, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, प्रकाशन सहायक, कनिष्ठ लिपिक समेत कई पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-1 से लेवल-11 तक का वेतनमान मिलेगा। किन पदों पर भर्ती? उप सचिव (सामान्य-प्रशासन) – 1 पद सहायक संपादक – 1 पद वरिष्ठ पुस्तकालय एवं सूचना सहायक – 2 पद कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी – 1 पद तकनीकी सहायक – 1 पद कार्यक्रम सहायक – 1 पद प्रकाशन सहायक – 5 पद प्रूफ रीडर सह सामान्य सहायक – 2 पद आशुलिपिक ग्रेड-II – 4 पद संदेशवाहक सह चालक – 1 पद ड्राइवर – 1 पद कनिष्ठ लिपिक – 4 पद विविध-कार्य कर्मचारी – 6 पद वेतनमान ₹18 हजार से ₹2.08 लाख तक पद के अनुसार वेतन लेवल-1 (₹18,000–56,900) से लेवल-11 (₹67,700–2,08,700) तक निर्धारित है। कहां होगी नियुक्ति? भर्ती में नई दिल्ली के प्रधान कार्यालय के साथ मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई स्थित क्षेत्रीय/उप-कार्यालयों के पद शामिल हैं। 30 दिन के भीतर आवेदन अभ्यर्थी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी साहित्य अकादमी की वेबसाइट https://sahitya-akademi.gov.in पर देख सकते हैं। विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा। Share This Article Post navigation AIIMS राजकोट में 6 बड़े पदों पर भर्ती, प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन आमंत्रित अग्निवीर भर्ती रैली : 12 से 16 अक्टूबर तक ओडिशा के गाेपालपुर में मौका…