LIC’s scholarship schemeLIC’s scholarship scheme
Share This Article

रायपुर, 01 सितंबर /ETrendingIndia / आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए एलआईसी गोल्डन जुबली छात्रवृत्ति योजना 2026 के तहत छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाकर 13,440 कर दी गई है।

10वीं, 12वीं या डिप्लोमा में न्यूनतम 60% अंक/समकक्ष CGPA हासिल कर शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इन विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

शैक्षणिक वर्ष 2023-24, 2024-25 या 2025-26 में न्यूनतम 60% अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे।

दो तरह की छात्रवृत्ति

सामान्य छात्रवृत्ति: 12वीं या डिप्लोमा के बाद चिकित्सा, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, व्यावसायिक, स्नातक या एकीकृत पाठ्यक्रम

विशेष छात्रवृत्ति: 10वीं या डिप्लोमा के बाद – 11वीं-12वीं, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा, व्यावसायिक या एकीकृत पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए।

30 सितंबर तक करें आवेदन

इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी LIC India की वेबसाइट https://licindia.in पर गोल्डन जुबली फाउंडेशन पेज पर उपलब्ध है।


Share This Article