Share This Article रायपुर, 02 सितंबर /ETrendingIndia / भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय पटसन बोर्ड (National Jute Board) ने कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के कुल 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें प्रशासन, सिविल इंजीनियरिंग, वित्त, मार्केट प्रमोशन, योजना कार्यान्वयन और तकनीकी क्षेत्र के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 21 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 29 अगस्त- 4 सितंबर २026 अंक में प्रकाशित हुआ है. 14 पदों पर होगी भर्ती कंसल्टेंट (प्रशासन एवं स्थापना) – 2 पदकंसल्टेंट (सिविल इंजीनियर) – 1 पदकंसल्टेंट (वित्त एवं आर्थिक सेवाएं) – 2 पदकंसल्टेंट (मार्केट प्रमोशन एवं योजना कार्यान्वयन) – 4 पदयंग प्रोफेशनल (वित्त एवं आर्थिक सेवाएं) – 2 पदयंग प्रोफेशनल (मार्केट प्रमोशन एवं योजना कार्यान्वयन) – 2 पदयंग प्रोफेशनल (प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी) – 1 पद उम्र सीमा कंसल्टेंट पदों के लिए 1 अगस्त 2026 को अधिकतम आयु 63 वर्ष और यंग प्रोफेशनल पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। योग्यता और अनुभव यंग प्रोफेशनल (वित्त) के लिए MBA (फाइनेंस)/CA/CMA तथा संबंधित क्षेत्र में योग्यता के बाद कम से कम एक वर्ष का अनुभव मांगा गया है। मार्केटिंग पदों के लिए MBA (मार्केटिंग) या समकक्ष योग्यता और संबंधित अनुभव जरूरी है। तकनीकी पद के लिए टेक्सटाइल इंजीनियरिंग/पटसन प्रौद्योगिकी में M.Tech/ME या समकक्ष डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव मांगा गया है। वेतन ₹70 हजार प्रतिमाह यंग प्रोफेशनल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹70,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। कंसल्टेंट पदों का पारिश्रमिक केंद्र सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार होगा। आवेदन कैसे करें? आवेदन निर्धारित प्रारूप में करना होगा। विस्तृत विज्ञापन और आवेदन संबंधी जानकारी राष्ट्रीय पटसन बोर्ड की वेबसाइट https://jute.com के “समाचार और सूचनाएं” सेक्शन में उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन से पहले पूरा विज्ञापन और पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ लें। Share This Article Post navigation NTPC में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका… GATE-2027 से होगी भर्ती NSPCL में निकली E1 ग्रेड की भर्ती, 17 पदों पर मिलेगा मौका