GST collectionGST collection
Share This Article

रायपुर, 02 सितंबर /ETrendingIndia / देश का सकल GST राजस्व अगस्त 2026 में 14.8% बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपये पहुंच गया।

अगस्त 2025 में यह 1,74,116 करोड़ रुपये था। सरकार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू कारोबार के साथ आयात से GST संग्रह बढ़ने से कुल राजस्व में मजबूत वृद्धि दर्ज हुई है।

घरेलू GST भी बढ़ा

अगस्त में घरेलू GST राजस्व 9.3% बढ़कर 1,37,249 करोड़ रुपये रहा। इसमें CGST से 38,413 करोड़, SGST से 46,316 करोड़ और IGST से 52,520 करोड़ रुपये मिले।

आयात से GST में 29% उछाल

सकल आयात से मिलने वाला GST राजस्व 29% बढ़कर 62,604 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल अगस्त में यह 48,546 करोड़ रुपये था।

रिफंड में भी बड़ी बढ़ोतरी

अगस्त में GST रिफंड 67.9% बढ़कर 31,795 करोड़ रुपये पहुंच गया। घरेलू रिफंड 18,490 करोड़ और निर्यात रिफंड 13,305 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष में अब तक 10.42 लाख करोड़

चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल GST संग्रह 11% बढ़कर 10,42,757 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, शुद्ध GST राजस्व 9% बढ़कर 8,89,523 करोड़ रुपये पहुंच गया।

12 सितंबर को GST काउंसिल की बैठक

GST काउंसिल की 57वीं बैठक 12 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में होगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इससे एक दिन पहले 11 सितंबर को अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जाएगी।


Share This Article