Share This Article रायपुर, 02 सितंबर / ETrendingIndia / भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शीतकालीन इंटर्नशिप 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप 2027 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। देशभर की 125 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में 1,080 से अधिक इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी 20 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किन छात्रों को मिलेगा मौका? मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ रहे प्री-फाइनल और फाइनल ईयर के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सिविल इंजीनियरिंग, IT, कंप्यूटर साइंस, AI/डेटा साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉ, पत्रकारिता, HR, फाइनेंस, मार्केटिंग समेत कई क्षेत्रों के विद्यार्थी पात्र हैं। प्रोजेक्ट पर मिलेगा वास्तविक अनुभव इंटर्न को हाईवे की योजना, निर्माण, संचालन, रखरखाव, सड़क सुरक्षा, वित्त, कानून, मीडिया और एसेट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा। अनुभवी NHAI अधिकारियों के मार्गदर्शन में व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। हर महीने ₹20 हजार स्टाइपेंड चयनित इंटर्न को ₹20,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने पर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। IIT के विद्यार्थियों के लिए 100 और NIT के विद्यार्थियों के लिए 150 सीटें निर्धारित हैं। कब तक करें आवेदन? विंटर इंटर्नशिप: दिसंबर 2026 से जनवरी 2027, अवधि 1 माह टर्म इंटर्नशिप: जनवरी से जून 2027, अवधि 6 माह आवेदन की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2026 संस्थानों द्वारा अनुशंसा की अंतिम तारीख: 10 नवंबर 2026 ऐसे करें आवेदन आवेदन NHAI के समर्पित इंटर्नशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। विद्यार्थियों को शैक्षणिक विवरण के साथ अपनी पसंदीदा अवधि और प्रोजेक्ट लोकेशन की प्राथमिकता भी देनी होगी। Share This Article Post navigation NHAI Local Pass : 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास…!अब घर बैठे मिलेगा मासिक पास देश की शीर्ष एयरलाइंस में मिलीं गंभीर खामियां, डीजीसीए के ऑडिट में हुआ खुलासा