Share This Article Mitsubishi ने अपनी आइकॉनिक SUV Pajero की पांचवीं पीढ़ी पेश कर दी है। 2021 में वैश्विक स्तर पर बंद होने के करीब पांच साल बाद लौटे नए Pajero में 2.4-लीटर डीजल इंजन, 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 4WD और लैडर-फ्रेम चेसिस दिया गया है। 7-सीटर SUV को पहले थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा और इसके बाद करीब 100 देशों में बिक्री की योजना है। 480Nm टॉर्क वाला डीजल इंजन नए Pajero में 2.4-लीटर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है, जो 480Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार इसका पावर आउटपुट 204hp है। ऑफ-रोडिंग के लिए खास 4WD सिस्टम SUV में लैडर-फ्रेम चेसिस और लो-रेंज ट्रांसफर केस के साथ 4WD सिस्टम दिया गया है। इसमें 2H, 4H, 4HLc और 4LLc मोड मिलते हैं। इसके अलावा Normal, Eco, Gravel, Snow, Mud, Sand और Rock जैसे ड्राइविंग मोड भी हैं। आकार में Fortuner से भी बड़ी नया Pajero 4,920mm लंबा, 1,925mm चौड़ा और 1,910mm ऊंचा है। इसका व्हीलबेस 2,870mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 230mm है। SUV में 20-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं अंदर से भी हाईटेक, 7 सीटों का इंतजाम केबिन में बड़े डुअल डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फिजिकल AC कंट्रोल, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और Yamaha साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 7 लोगों के बैठने की क्षमता है और तीसरी पंक्ति को फोल्ड किया जा सकता है। सुरक्षा में भी कई आधुनिक फीचर्स नई Pajero में 8 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, अंडर-बॉनेट व्यू और ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Share This Article Post navigation भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को मिलेगी नई रफ्तार, अमेरिका जाएंगे पीयूष गोयल