Share This Article रायपुर, 04 सितंबर / ETrendingIndia / भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उठ रही अटकलों के बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने साफ कहा है कि समझौते में भारत के किसी भी संवेदनशील हित से समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि समझौते का पूरा पाठ अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, इसलिए इसके बारे में गलत सूचनाएं फैलाने की कोशिश हो रही है। किसानों से लेकर MSME तक के हित सुरक्षित गोयल के मुताबिक समझौते में किसानों, मछुआरों, MSME, श्रमिकों, हथकरघा-हस्तशिल्प और वाहन उद्योग के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। सभी पक्षों से चर्चा के बाद समझौता उन्होंने कहा कि किसी भी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने से पहले सरकार संबंधित उद्योगों और अन्य पक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करती है। वाहन उद्योग से भी चर्चा के बाद समझौते को आगे बढ़ाया गया है। बातचीत का पहला चरण, आगे भी जारी रहेगी गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ यह सिर्फ पहला चरण है और दोनों देशों के बीच आगे भी बातचीत जारी रहेगी। अमेरिकी शुल्क बना अहम मुद्दा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत के बीच अमेरिका ने 24 जुलाई से भारत समेत कई देशों के उत्पादों पर अतिरिक्त 10% शुल्क लगाया है। शुल्क व्यवस्था में बदलाव के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ी है। Share This Article Post navigation पांच साल बाद लौटी Mitsubishi Pajero…! नए अवतार में दिखा दमदार ऑफ-रोड SUV का जलवा FTA का फायदा अब हर जिले तक…! भारत की वैश्विक व्यापार में बड़ी छलांग की तैयारी