Share This Article रायपुर, 04 सितंबर / ETrendingIndia / सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना के तहत 31 अतिरिक्त परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें 7,877 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 9,500 से अधिक रोज्जगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इन परियोजनाओं के तहत दस राज्यों में स्पीकर, माइक्रोफोन, ऑप्टिकल ट्रांसीवर, कैपेसिटर, कॉइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक घटकों का विनिर्माण किया जाएगा। इनमें सात परियोजनाएं तमिलनाडु तथा छह-छह परियोजनाएं महाराष्ट्र और हरियाणा में स्थित हैं। नवीनतम मंजूरियों के साथ 106 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है और अनुमानित निवेश 69,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इन परियोजनाओं से इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन, इंजीनियरिंग, परीक्षण, रखरखाव और आपूर्ति-श्रृंखला प्रबंधन में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। Share This Article Post navigation IWST प्रवेश : वुड पैनल टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा का मौका