Share This Article रायपुर, 04 सितंबर। CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी कर दी है। जारी आदेश में 14 डॉक्टरों के नाम शामिल हैं। तबादला सूची में रायपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और मनेन्द्रगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थ चिकित्सकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ चिकित्सकों को प्रभारी अधिष्ठाता (डीन) और प्रभारी अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इन 14 डॉक्टरों का हुआ तबादला 1. डॉ. प्रतिभा जैन शाहप्राध्यापक, निश्चेतना विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम बनाया गया है। 2. डॉ. अजय कोसामप्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम से प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव भेजा गया है। 3. डॉ. गोपाल सिंह कंवरप्राध्यापक, मेडिसीन विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर बनाया गया है। 4. डॉ. एस.पी. कुजूरप्राध्यापक, सर्जरी विभाग एवं अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी-जशपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है। 5. डॉ. रविकांत दासप्राध्यापक, अस्थि रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा बनाया गया है। 6. डॉ. अविनाश मेश्रामसंचालक सह प्राध्यापक, पैथोलॉजी विभाग एवं प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्राध्यापक सह संचालक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग बनाया गया है। 7. डॉ. आर.सी. आर्याप्राध्यापक, पैथोलॉजी विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर को प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है। 8. डॉ. राकेश निगमप्राध्यापक, निश्चेतना विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर बनाया गया है। 9. डॉ. ए.आर. बेनप्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा से प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर भेजा गया है। 10. डॉ. ओंकार कश्यपप्राध्यापक, बायोकैमिस्ट्री विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 11. डॉ. कुलदीप सांगप्राध्यापक, दंतरोग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक के पद से प्राध्यापक, दंत रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग भेजा गया है। 12. डॉ. अमित अग्रवालप्राध्यापक, जनरल सर्जरी विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग बनाया गया है। 13. डॉ. अरुणेश सिंहप्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ से प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर भेजा गया है। 14. डॉ. जयपाल चंद्रवंशीप्राध्यापक, मेडिसीन विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। मेडिकल कॉलेजों की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद प्रदेश के कई शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर कबीरधाम, जशपुर, अंबिकापुर, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और मनेन्द्रगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में नए अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Share This Article Post navigation दुर्ग भिलाई में पांच मंजिला होटल अर्थ की एंट्री, 5 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ