Share This Article रायपुर, 08 सितंबर / ETrendingIndia / भारत और बांग्लादेश के बीच करीब दो साल से बंद यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। ढाका में मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय अंतर-सरकारी रेलवे बैठक (IGRM) में मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस को दोबारा चलाने पर चर्चा होगी। बांग्लादेश राजशाही-कोलकाता नई यात्री ट्रेन का प्रस्ताव भी रख सकता है। तीन प्रमुख ट्रेनें फिर चलाने पर चर्चा बैठक में ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस, खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस और ढाका-न्यू जलपाईगुड़ी मिताली एक्सप्रेस की सेवाएं बहाल करने का मुद्दा प्रमुख रहेगा। दोनों पक्षों की सहमति बनी तो ये ट्रेनें अक्टूबर से फिर शुरू होने की संभावना जताई गई है। राजशाही-कोलकाता नई ट्रेन का प्रस्ताव बांग्लादेश बैठक में राजशाही से कोलकाता के बीच नई यात्री ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी रख सकता है। इससे दोनों देशों के बीच रेल कनेक्टिविटी और यात्रियों की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा। पद्मा ब्रिज से चलेगी मैत्री एक्सप्रेस? ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस को पद्मा ब्रिज के रास्ते चलाने का प्रस्ताव भी चर्चा में है। इसके अलावा रात में यात्री ट्रेन चलाने और यात्री ट्रेनों में पार्सल सुविधा शुरू करने जैसे प्रस्ताव भी एजेंडे में हैं। 2024 से बंद हैं यात्री सेवाएं बांग्लादेश में जुलाई 2024 के राजनीतिक उथल-पुथल के बाद तीनों यात्री ट्रेन सेवाएं बंद हो गई थीं। अब दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों के साथ संबंधित मंत्रालयों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल होंगे। अंतिम फैसला दोनों देशों के राजनीतिक स्तर पर होगा। अगर सहमति बनती है, तो भारत-बांग्लादेश के बीच सीधा रेल सफर फिर शुरू होने से यात्रियों, पर्यटन और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को बड़ा फायदा मिल सकता है। Share This Article Post navigation स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ अव्वल, इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे स्थान पर 95.7% अंक फिर भी नहीं मिली पसंद की सीट…, 17 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम