cyber securitycyber security
Share This Article

रायपुर, 8 सितंबर 2026/ ETrendingIndia / रायपुर जिले के करीब 5,000 अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को 140 घंटे का साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एनआईआईटी फाउंडेशन के प्रस्तावित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस कर रोजगार के लिए तैयार करना है।

साइबर से AI तक, रोजगार पर फोकस

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग, डिजिटल फॉरेंसिक्स, इंसीडेंट रिस्पॉन्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही करियर रीडीनेस और प्रमाणन भी प्रस्तावित है।

5 हजार छात्रों का होगा चयन

कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में पात्र विद्यार्थियों के चयन, मोबिलाइजेशन और प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त तकनीकी एवं शैक्षणिक संस्थानों की पहचान पर चर्चा हुई।

भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार होंगे युवा

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि साइबर सुरक्षा और AI जैसी उभरती तकनीकों में दक्षता युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल सकती है।

उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए आवश्यक समन्वय और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Share This Article