Share This Article रायपुर, 08 सितंबर / ETrendingIndia / नजूल पट्टाधारकों को सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में अब ई-नजूल व्यवस्था लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के माध्यम से नजूल पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाया गया है। इससे नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम स घर बैठे नजूल पट्टा नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। नई व्यवस्था के के तहत क्यू आर कोड स्केन कर कुछ ही मिनटों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इससे नजूल पट्टाधारकों को आवेदन जमा करने के लिए बार- बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी । डिजिटल प्रक्रिया के कारण आवेदन की कार्यवाही अधिक व्यवस्थित होने के साथ ही इसमें पारदर्शिता भी बढ़ेगी। Share This Article Post navigation इंदौर मेट्रो का विस्तार शुरू… 2,850 करोड़ की परियोजना से शहर को मिलेगी नई रफ्तार