Share This Article रायपुर, 09 सितंबर 2026/ Police Transfer News : पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में थाना प्रभारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आजाद चौक से टिकरापारा पहुंचे राजेश कुमार सिंह जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी के पद से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं टिकरापारा के थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजेश कुमार मराई को वहां से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है। महिला थाना और आजाद चौक की जिम्मेदारी बदली निरीक्षक अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना के पद से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से स्थानांतरित कर प्रभारी महिला थाना बनाया गया है। गोलबाजार और जिविशा में भी नई पदस्थापना तबादला आदेश के तहत निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा के पद से हटाकर थाना प्रभारी गोलबाजार बनाया गया है। इसके साथ ही निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रैफिक विभाग में आनंद सोनी की पदस्थापना निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से स्थानांतरित कर यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। तबादलों की सूची: राजेश कुमार सिंह—टिकरापारा थाना प्रभारी, राजेश कुमार मराई—रक्षित आरक्षी केंद्र, अर्चना धुरंधर—आजाद चौक थाना प्रभारी, राजश्री मौर्य—प्रभारी महिला थाना, कृष्ण कुमार साहू—गोलबाजार थाना प्रभारी, आनंद सोनी—यातायात, धीरेन्द्र कुमार तिवारी—प्रभारी जिविशा। Share This Article Post navigation CG Cabinet : साय सरकार के बड़े फैसले, युवाओं को ₹500 करोड़ का मिशन तो कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 साल Sarangarh Teacher Reel Viral : स्कूल में टीचर की रील से मचा बवाल, मुंगेली में ‘बीड़ी जलाई ले…’ पर टीचर-स्टूडेंट्स का डांस, बिलासपुर में कॉन्स्टेबल पर भी एक्शन