CG BJP News: Brijmohan Agrawal has been entrusted with a major responsibility at the Centre; he has been appointed as a member of the Hindi Advisory Committee of the Ministry of Minority Affairs, and his name has been published in the Gazette of India.CG BJP News
Share This Article

नई दिल्लीर, 09 सितंबर 2026। CG BJP News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने अपनी हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन करते हुए बृजमोहन अग्रवाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इसका उल्लेख भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित संकल्प में किया गया है।

हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग पर देगी सलाह

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का मुख्य उद्देश्य मंत्रालय के कामकाज में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देना है। समिति संविधान, राजभाषा अधिनियम एवं नियमों से जुड़े प्रावधानों के क्रियान्वयन तथा केंद्रीय हिंदी समिति और राजभाषा विभाग के निर्देशों के संबंध में मंत्रालय को सलाह देगी।

बृजमोहन अग्रवाल समेत कई सांसद समिति में

राजपत्र के अनुसार संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा नामित लोकसभा सदस्यों में बृजमोहन अग्रवाल और तेलंगाना के ईटाला राजेंद्र को सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा से गुलाम अली और सतनाम सिंह संधू भी समिति के सदस्य हैं। इसके अलावा संसदीय राजभाषा समिति द्वारा नामित सांसदों और अन्य गैर-सरकारी सदस्यों को भी इसमें शामिल किया गया है।

समिति में 30 सदस्य, मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल

हिंदी सलाहकार समिति में कुल 30 सदस्य हैं। इनमें सांसदों और गैर-सरकारी सदस्यों के अलावा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पदेन सदस्य के रूप में शामिल हैं। समिति के सदस्य-सचिव के रूप में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के राजभाषा से जुड़े उप महानिदेशक को जिम्मेदारी दी गई है।

तीन साल का होगा सामान्य कार्यकाल

राजपत्र में समिति का सामान्य कार्यकाल गठन की तारीख से तीन वर्ष निर्धारित किया गया है। हालांकि, किसी सांसद के समिति में बने रहने की सदस्यता उसके सांसद बने रहने से जुड़ी होगी। समिति का मुख्यालय नई दिल्ली में रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसकी बैठक किसी अन्य स्थान पर भी आयोजित की जा सकेगी।


Share This Article