Share This Article रायपुर, 10 सितंबर 2026। ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने आगामी वर्ष 2027 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है. मंडल के परीक्षा नियंत्रक द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी 2027 को समूह दो – उप समूह दो की परीक्षा आयोजित होगी। 14 मार्च को समूह 1 की परीक्षा होगी। इसी तरह 4 अप्रैल को समूह छः – उप समूह दो की परीक्षा होगी और 18 अप्रैल 2027 को समूह 3- उप समूह 3 की परीक्षा होगी। कैलेंडर के अनुसार 2 मई 2027 को पीपीटी और प्री बीएड,9 मई को पीईटी और प्री एमएससी नर्सिंग, 23 मई को पीपीएचटी और प्री पोस्ट बेसिक नर्सिंग, 30 मई को प्री डी एल एड, 6 जून को प्री एम सी ए और प्री बीएससी नर्सिंग,13 जून को पीएटी/ पी वीपीटी परीक्षा होगी. इसी तरह जुलाई से दिसंबर 2027 तक की परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी किया गया है Share This Article Post navigation Raipur Theatre : ‘मया के मुंदरी’ ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार, रंगमंच से गूंजा सामाजिक बदलाव का संदेश NIT रायपुर में गूंजा… ‘हिमालय है तो हम हैं’ का संदेश…संरक्षण पर मंथन