Share This Article रायपुर, 11 सितंबर 2026। ETrendingIndia / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS Business Forum 2026 में भारत के आर्थिक विकास, इनोवेशन और वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने का रोडमैप रखा। उन्होंने कहा कि BRICS अब 21 देशों का बड़ा परिवार बन चुका है, जो दुनिया की करीब 50% आबादी, 40% GDP और 25% से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। मोदी ने BRICS Business Council से व्यापारिक बाधाएं कम करने, हर साल 100 स्टार्टअप को दूसरे BRICS बाजारों में विस्तार देने और 1,000 नई कारोबारी साझेदारियां बनाने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया। BRICS की आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ी प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में वैश्विक GDP करीब ढाई गुना बढ़ी, जबकि BRICS देशों की संयुक्त GDP करीब साढ़े चार गुना बढ़ी है। भारत में आयोजित यह अब तक का सबसे बड़ा BRICS Business Forum है। भारत बनेगा ग्लोबल बिजनेस का नया केंद्र मोदी ने कहा कि भारत सड़क, रेल, बंदरगाह और एयरपोर्ट के साथ सेमीकंडक्टर, क्वांटम, क्रिटिकल मिनरल्स, बायोटेक और शिप-बिल्डिंग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में क्षमता बढ़ा रहा है। उनका संदेश रहा—“Make in India, Innovate with India, Scale for the World.” 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप, 120+ यूनिकॉर्न प्रधानमंत्री ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को BRICS देशों के लिए बड़ा अवसर बताया। उन्होंने AI, हेल्थ, एजुकेशन, ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी, डिफेंस और स्पेस जैसे क्षेत्रों में भारतीय स्टार्टअप की उपलब्धियां गिनाईं। UPI की ताकत दुनिया के सामने मोदी ने UPI को भारत के “Innovation at Population Scale” का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भारत के डिजिटल पेमेंट मॉडल से दूसरे BRICS देश भी अपने लिए नए समाधान तैयार कर सकते हैं। व्यापार की बाधाएं हटाने पर जोर प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया में ट्रेड बैरियर बढ़ रहे हैं, तब भारत आर्थिक सेतु बना रहा है। BRICS के भीतर कृषि, स्वास्थ्य, स्किल्स और स्मार्ट-ग्रिड जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के साथ स्टार्टअप और MSME को बाजार व वित्त से जोड़ने की पहल की गई है। समुद्री रास्तों की सुरक्षा जरूरी मोदी ने कहा कि वैश्विक व्यापार के लिए समुद्री मार्ग सुरक्षित, सप्लाई रूट खुले और नाविक सुरक्षित होने चाहिए। भारत फ्रीडम ऑफ नेविगेशन और सीफेयरर्स की सुरक्षा का मजबूत समर्थक है। महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य BRICS Women’s Business Alliance को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला उद्यमियों को विकास की अगुवाई करनी चाहिए। भारत में हुई बैठक में करीब 200 महिला बिजनेस लीडर्स ने हिस्सा लिया। PM मोदी के 3 बड़े लक्ष्य BRICS देशों के टॉप-10 ट्रेड बैरियर हटाने पर हर साल रिपोर्ट। हर साल 100 BRICS स्टार्टअप्स को दूसरे बाजारों में विस्तार का समर्थन। BRICS देशों के कारोबारों के बीच 1,000 नई साझेदारियां विकसित करना। प्रधानमंत्री ने कहा कि BRICS की सामूहिक ताकत को ठोस कार्रवाई और वैश्विक समाधान में बदलना होगा, ताकि BRICS आगे बढ़े और दुनिया को भी आगे बढ़ाए। Share This Article Post navigation ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के पार, अमेरिका-ईरान संघर्ष बढऩे से वैश्विक आपूर्ति पर चिंता गहराई