Ravi TejaRavi Teja
Share This Article

रायपुर, 15 सितंबर। ETrendingIndia / रवि तेजा पिछले दिनों अपनी फिल्म इरुमुडी को लेकर चर्चा में थे, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई की थी और ये उनके करियर की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म साबित हुई थी. ऐसे में अब 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है. चलिए बताते हैं इसे आप कब और कहां देख सकते हैं.

दरअसल, इरुमुडी की ओटीटी रिलीज के बारे में ऑफिशियल ऐलान किया जाता कि उससे पहले ही इसका ओटीटी पर नोटिफिकेशन आने लगा है. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा और ये वहां पर नोटिफाई के लिए शो भी होने लगी है. मूवी को अपकमिंग रिलीज की लिस्ट में है. इसे अगले हफ्ते यानी कि 18 सितंबर, शुक्रवार को स्ट्रीम किया जा सकेगा. हालांकि, इसे कितनी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन ये जरूर कंफर्म हो गया है कि फिल्म शुक्रवार को ओटीटी पर आ रही है.


गौरतलब है कि तेलुगु फिल्म इरुमुडी ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा प्रदर्शन किया था. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 35 करोड़ था जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 229.25 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 178.05 करोड़ रहा था. इतना ही नहीं, इसने ओवरसीज में 22.40 करोड़ का कलेक्शन किया था.

अब 35 करोड़ बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 229.25 करोड़ के लिहाज से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 555त्न प्रॉफिट कमाया था. इसी के साथ ही ये रवि तेजा की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म साबित हुई थी. ये उनके करियर की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है.
इसके अलावा, इरुमुडी रवि तेजा की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बनी और ये प्रॉफिट कमाने के मामले में उनकी सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाली फिल्म रही.


बहरहाल, तेलुगु फिल्म इरुमुडी के बारे में बात करें तो ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें माइथोलॉजिकल एंगल दिया गया है. फिल्म में रवि तेजा लीड रोल में हैं और प्रिया भवानी शंकर ने लेडी लव का रोल प्ले किया है. इस फिल्म में पिता और बेटी की बेहतरीन कहानी को दिखाया गया है. इसे सिनेमाघरों में 21 अगस्त, 2026 को रिलीज किया गया था.


Share This Article