Asian Games 2026: Grand kick-off in Nagoya...! Manu Bhaker and Pawan Sehrawat held the Tricolour.Asian Games 2026
Share This Article

नागोया, 19 सितंबर 2026। Asian Games 2026 : जापान के आइची-नागोया में शनिवार को 20वें एशियाई खेलों (Asian Games 2026) का आधिकारिक आगाज हो गया। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में हाई-टेक और सांस्कृतिक रंगों से सजे उद्घाटन समारोह के साथ एशिया के इस बड़े खेल महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत हुई। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के आधिकारिक उद्घाटन की घोषणा की।

मनु भाकर और पवन सहरावत ने किया भारत का नेतृत्व

उद्घाटन समारोह में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने भारतीय दल का नेतृत्व करते हुए तिरंगा थामा। भारतीय दल 36 खेलों में हिस्सा ले रहा है। पहले गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को पुरुष ध्वजवाहक बनाया गया था, लेकिन अंतिम समय में बदलाव हुआ और उनकी जगह पवन सहरावत को यह जिम्मेदारी दी गई।

क्रिकेट में भारत की जीत से शुरुआत

एशियाई खेलों की कुछ स्पर्धाएं उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू हो चुकी थीं। महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत टेकबॉल में भी पदक की दौड़ में है। यह खेल पहली बार एशियाई खेलों का हिस्सा बना है।

पिछले एशियाड में भारत का रिकॉर्ड प्रदर्शन

हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 107 पदक जीते थे। इनमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल थे। इस बार भारतीय दल उसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरा है।


Share This Article