Share This Article एशियन गेम्स 2026 में भारतीय वुशू खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। आर्यन और दो बार की एशियन गेम्स पदक विजेता रोशिबिना देवी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों खिलाड़ी अब मंगलवार को पदक की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए मुकाबला करेंगे। आर्यन की शानदार जीत पुरुषों के 56 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में आर्यन ने अफगानिस्तान के साफी शहजादा को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने अंतिम-8 में प्रवेश किया। रोशिबिना ने भी बनाई जगह महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में रोशिबिना देवी ने बांग्लादेश की शिका खातून को अंकों के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। रोशिबिना 2018 जकार्ता में ब्रॉन्ज और 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। सूरज पदक से महज 0.040 अंक दूर इससे पहले भारतीय खिलाड़ी सूरज सिंह मयांगलामबम पुरुष चांगक्वान फाइनल में 9.683 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे। वह ब्रॉन्ज मेडल के स्कोर से सिर्फ 0.040 अंक पीछे रह गए। Share This Article Post navigation Asian Games 2026 : नागोया में हुआ भव्य आगाज…! मनु भाकर-पवन सहरावत ने थामा तिरंगा एशियन गेम्स में रुद्राक्ष का डबल धमाल…, अब ‘थ्रीपी’ में मेडल पर निशाना