Guru Vashisht Award: Received special honor for contribution in education and research...! 'Guruvishish' honor to Dr. Tapesh Chandra GuptaGuru Vashisht Award
Share This Article

Guru Vashisht Award : दयानंद सागर प्रबंध संस्थान बैंगलोर के द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा और शोध कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध प्राध्यापकों/ प्राचार्यों को दिया जाने वाला “गुरुविशिष्ट” सम्मान इस बार छत्तीसगढ़ राज्य से डॉ तपेश चंद्र गुप्ता, अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग को उनके उल्लेखनीय शोधपत्र लेखन एव श्रेष्ठ शोध निर्देश के लिए प्रदान किया गया है । डॉ गुप्ता को पूर्व में USA, सिंगापुर, भूटान से शोध कार्य और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है ।

डॉ. तपेश चंद गुप्ता, जो मूल रूप से उच्च शिक्षा विभाग में वाणिज्य के प्राध्यापक हैं, पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन में संयुक्त सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं। अभी वे उच्च शिक्षा विभाग में प्राचार्य सह अपर संचालक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अलग-अलग संस्थानों में कई विषयों पर 488 व्याख्यान दिए हैं। रायपुर में एम कॉम पूरा करने के बाद, उन्होंने सूरत की साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

विषय और शासकीय सेवा नियमों पर कई किताबों और शोध पत्र का लेखन

​​सरकारी सेवा के दौरान अपने हमेशा नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया है। उन्होंने विषयगत और शासकीय सेवा नियमों पर कई किताबें और शोध पत्र लिखकर, अकादमी क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

106 रिसर्च पेपर इंटरनेशनल लेवल पर प्रकाशित। उनके लगभग 106 रिसर्च पेपर इंटरनेशनल लेवल के और 388 नेशनल लेवल के प्रकाशित पर किए हैं। 16 शोध छात्रों को पीएचडी हेतु मार्गदर्शन वाणिज्य में शोध निर्देशक होते हुए 16 शोध छात्रों को पीएचडी उपाधि हेतु मार्गदर्शन किया है और 76 रिसर्च थीसिस का मूल्यांकन किया है।

प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाते हुए भी, वे लगातार शैक्षणिक लेखन में लगे रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शोध एव आध्यापन के लिए “आईसीजीबी-2013 (मिशिगन, USA) के द्वारा “बेस्ट डॉक्टोरल थीसिस अवार्ड”, इंडो-भूटान एजुकेशन कॉन्क्लेव (थिम्पू, मार्च 2019) में “इनोवेटिव पेडागोजी और बेस्ट टीचिंग प्रैक्टिस के लिए वैल्यू विजन अवार्ड-2018” और साउथ एशिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (सिंगापुर) और जबलपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन (अक्टूबर 2015) से “ओवरऑल आउटस्टैंडिंग रिसर्च वर्क अवार्ड” और वर्ष 2025-26 के लिए “गुरु विशिष्ट ” सम्मान से भी सम्मानित किया गया है । सम्मानित शोधग्रन्थ “Development of Tourism Industry and Marketing in India,” को लैम्बर्ट एकेडमिक पब्लिशिंग (जर्मनी) ने इंटरनेशनल लेवल पर पब्लिश किया है।

आपको फिलाटेली (डाक टिकट और मुद्रा संग्रहण ) में भी गहरी रुचि है। जिसके लिए “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, यूनिवर्सल वर्ल्ड रिकॉर्ड फोरम और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” में रिकॉर्ड बनाए हैं। विगत दो दशक से ज़्यादा समय तक राज्य के सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्टडीज़ के संयोजक /अध्यक्ष के तौर पर काम किया, आप रिसर्च और शिक्षा के क्षेत्र के लिए समर्पित प्राध्यापक रहे हैं।

सूचना का अधिकार अधिनियम पर मुफ्त मार्गदर्शन

उन्हें एक निडर अधिकारी के तौर पर जाना जाता है जो नियमों के अनुसार सख्ती से काम करते हैं डॉ. गुप्ता अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम और राज्य सिविल सेवा नियमों के बारे में नियमित रूप से मुफ्त मार्गदर्शन और सलाह देते हैं। डॉ तपेश चंद्र गुप्ता का नाम का चयन उनके शोध पत्र में उल्लेखित नाम के अनुसार किया गया है ।


Share This Article