Ukraine firesUkraine fires
Share This Article

रायपुर, 21सितंबर 2026 / ETrendingIndia /  रूस में चल रहे 3 दिवसीय संसदीय चुनावों के अंतिम दिन यूक्रेन ने मॉस्को और उसके आस-पास के क्षेत्रों को निशाना बनाकर एक भीषण और ऐतिहासिक ड्रोन हमला किया गया है। इस हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसी तरह मॉस्को स्थित प्रमुख तेल रिफाइनरी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। रूसी राजधानी पर किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल रोके गए ड्रोनों में से 450 ड्रोन सीधे तौर पर देश की राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर भेजे गए थे।
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि रूसी हवाई रक्षा प्रणालियों ने पूरे देश में कुल 1,600 से अधिक यूक्रेनी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है।


हालांकि, कुछ ड्रोनों के निशानों पर गिरने से बड़ा नुकसान भी हुआ है।
मॉस्को के क्षेत्रीय गवर्नर एंड्रे वोरोब्योव ने बताया कि 2 स्थानों पर मलबे की चपेट में आने से एक 44 वर्षीय महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।


इसके अलावा, एक ड्रोन के 21-मंजिला आवासीय इमारत से टकराने के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि, 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
हमले में एक तेल रिफाइनरी का मुख्य प्लांट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमले में यूक्रेन में निर्मित फ्लेमिंगो और पेलिकन मिसाइलों समेत विभिन्न प्रकार की मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।


उनके मुताबिक, हमलों का निशाना तेल और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सुविधाएं थीं।
जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य रूस की युद्ध मशीन को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाना है। इससे वह यूक्रेन के खिलाफ हमले करने से पहले सोचेगा।


रूसी प्रशासन ने इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ बताया है।
मॉस्को के मेयर सोबयानिन ने कहा, यह अभूतपूर्व हमला स्पष्ट रूप से चुनावों को बाधित करने के लिए नियोजित किया गया था। दुश्मन इसमें सफल नहीं हो सका।


यह चुनाव फरवरी 2022 में यूक्रेन पर किए गए रूसी आक्रमण के बाद देश का पहला संसदीय चुनाव है, जो राष्ट्रपति पुतिन के 26 वर्षों के शासनकाल को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है।


Share This Article
Advertisement Carousel