Share This Article रायपुर, 24 सितंबर 2026। ETrendingIndia / नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और अभियानों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बस स्टैंड परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कलेक्टर विश्वदीप और सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में कन्या महाविद्यालय बीजापुर एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल बीजापुर के विद्यार्थियों ने अपने प्रभावी अभिनय और संवादों के माध्यम से आयुष्मान भारत, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया एवं एक पेड़ मां के नाम जैसे महत्वपूर्ण अभियानों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है। नाटक के दौरान आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा, कौशल विकास के जरिए युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, डिजिटल इंडिया के माध्यम से डिजिटल सेवाओं के उपयोग तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।बस स्टैंड में आयोजित इस नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक एवं यात्री उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, जनजागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना विकसित करने के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। Share This Article Post navigation टॉय बैंक …! 90 लोगों ने टॉय बैंक में खिलौने किया दान… बच्चों के चेहरों पर खिलेगी मुस्कान