Share This Article रायपुर / 27 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / गेल (इंडिया) लिमिटेड ने GATE-2027 के माध्यम से कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee) के पदों पर भर्ती का अवसर दिया है। केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से 18 मार्च 2027 शाम 6 बजे तक चलेगी। इस संबंध में अलग से विज्ञापन भी जारी किया जाएगा. 4 विषयों में भर्ती गेल में निम्न पदों पर कार्यकारी प्रशिक्षु नियुक्त किए जाएंगे— कार्यकारी प्रशिक्षु (केमिकल) – GATE कोड CH कार्यकारी प्रशिक्षु (इलेक्ट्रिकल) – GATE कोड EE कार्यकारी प्रशिक्षु (इंस्ट्रूमेंटेशन) – GATE कोड IN कार्यकारी प्रशिक्षु (मैकेनिकल) – GATE कोड ME शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बीई/बीटेक या समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए और न्यूनतम 65% अंक जरूरी हैं। एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उम्र सीमा में छूट 18 मार्च 2027 को सामान्य उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।एससी/एसटी: 5 वर्ष छूटओबीसी (एनसीएल): 3 वर्ष छूटदिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष छूट GATE-2027 जरूरी इन पदों के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में GATE-2027 परीक्षा में शामिल होना होगा। GATE-2027 के स्कोर के आधार पर आगे की भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। आवेदन कहां करें? ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2027 से 18 मार्च 2027 शाम 6 बजे तक गेल की वेबसाइट gailonline.com के करियर सेक्शन से किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन और पात्रता शर्तें जरूर देखनी होंगी। Share This Article Post navigation रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा से 25 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक मौका; 12 अक्टूबर तक आवेदन