NMLNML
Share This Article

रायपुर, 29 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NML) ने Engineering Executive Trainee (EET)-2027 पदों पर भर्ती के लिए GATE-2027 के माध्यम से चयन की घोषणा की है।

एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी NML ने माइनिंग समेत 5 इंजीनियरिंग विषयों के योग्य स्नातकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन 5 विषयों में होगी भर्ती

माइनिंग इंजीनियरिंग (MN)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
सिविल इंजीनियरिंग (CE)
कंप्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS)

GATE-2027 स्कोर जरूरी

EET-2027 भर्ती के लिए उम्मीदवारों को संबंधित इंजीनियरिंग विषय में GATE-2027 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को GATE-2027 में प्रदर्शन और संगठन की जरूरतों के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
महत्वपूर्ण: पिछले वर्षों के GATE स्कोर या किसी अन्य परीक्षा के अंक इस भर्ती के लिए स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन कब से होगा?

NML की ओर से GATE-2027 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन बाद में जारी किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की तारीख और आवेदन अवधि की जानकारी NML के करियर पेज पर उचित समय पर जारी की जाएगी।

उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए NML की आधिकारिक वेबसाइट http://nml.co.in /en/jobs के करियर पेज पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है।

GATE-2027 की जानकारी: https://gate2027.iitm.ac.in/


Share This Article