Share This Article रायपुर, 02 अक्टूबर 2026। Drug-Free India : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा निकाली गई। राज्यपाल रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और लोगों से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी की अपील की। टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा पदयात्रा की शुरुआत टाउन हॉल परिसर से हुई। इससे पहले राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राज्यपाल पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन पदयात्रा के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। प्रतिभागियों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अंबेडकर चौक पहुंचकर डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची। यहां राज्यपाल रमेन डेका ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए जनजागरूकता और समाज के हर वर्ग की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। युवा, महिलाएं और विद्यार्थी भी हुए शामिल पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा और सुनील सोनी, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। युवा, महिलाएं और विद्यार्थी भी पदयात्रा का हिस्सा बने। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। Share This Article Post navigation BSP News : भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों का DA बढ़ा, 55.7% से बढ़कर 59% हुई नई दर सेवा सेतु शिविर : सरकार आपके द्वार …! रायपुर नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 15 वार्डो के नागरिकों की सुविधा हेतु आयोजन