Share This Article रायपुर, 03 अक्टूबर 2026। International Trade Law Summit at HNLU : हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू) रायपुर में इंटरनेशनल ट्रेड लॉ समिट 2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय समिट में WTO के 30 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय व्यापार, कानून, डिजिटल ट्रेड, AI, पर्यावरण, वैश्विक सप्लाई चेन और ग्लोबल कोऑपरेशन के भविष्य पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। ट्रेड सिर्फ कारोबार नहीं, सहयोग का माध्यम भी एचएनएलयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन ने कहा कि बदलते भू-राजनीतिक और तकनीकी माहौल में ट्रेड केवल वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है। यह देशों के बीच सहयोग और संवाद बढ़ाने का माध्यम भी बन सकता है। उन्होंने WTO व्यवस्था में सुधार की नई रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया। WTO नियमों में बदलाव की जरूरत IIFT के प्रो. (डॉ.) जेम्स जे. नेडुमपारा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार को मानवाधिकार, पर्यावरण, स्थिरता और श्रम परिस्थितियों से अलग करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने बदलती चुनौतियों के अनुरूप WTO नियमों में सुधार और उसके न्यायिक तंत्र को मजबूत बनाए रखने की जरूरत बताई। छत्तीसगढ़ के लिए ग्लोबल ट्रेड के मायने मुख्य अतिथि तथा छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं विमानन निदेशक प्रभात मलिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों का असर राज्यों, उद्योगों, कारोबार और आम लोगों तक पहुंचता है। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और स्थानीय उद्योगों के संदर्भ में ग्लोबल ट्रेड को समझने का आह्वान किया। कई देशों के WTO चेयर्स ने साझा किए विचार समिट में चिली, इंडोनेशिया, वियतनाम, मॉरीशस, पेरू और भारत के WTO चेयर्स ने मल्टीलैटरल ट्रेडिंग सिस्टम के भविष्य पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने ग्लोबल साउथ की बढ़ती भूमिका, अंतरराष्ट्रीय वार्ताओं और WTO को मजबूत करने के उपायों पर विचार रखे। 4 अक्टूबर को भी जारी रहेगा समिट समिट में डिजिटल ट्रेड, तकनीक, AI, विकास, सस्टेनेबिलिटी, गवर्नेंस और विवाद समाधान जैसे मुद्दों पर आगे भी चर्चा होगी। इंटरनेशनल ट्रेड लॉ समिट 2026 का आयोजन 3 और 4 अक्टूबर को भी एचएनएलयू में जारी रहेगा। Share This Article Post navigation CG Investment : सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, SING Forum में वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे निवेश के अवसर JNPA की बढ़ती क्षमता से… छत्तीसगढ़ के कारोबार को नई समुद्री राह