Share This Article बेमेतरा, 10 अक्टूबर 2026। Bemetara Ganja Seized : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16 किलो 180 ग्राम गांजा, एक कार, तीन टचस्क्रीन मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 68 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। महासमुंद से गांजा लाने की मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को साइबर सेल और थाना बेरला की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि एक सफेद कार में गांजा लेकर महासमुंद की ओर से सिमगा, सोमनाथ, जमघट और चेटवा होते हुए बेरला की तरफ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम जमघट में खारून नदी के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी की कार्रवाई की। कार सवार दो आरोपी गांजे के साथ गिरफ्तार पुलिस ने कार में सवार सूरज कुमार साहू (34) और साहिल साहू (21), दोनों निवासी खर्रा, थाना बेरला, को गांजे के साथ पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों ने गांजा महासमुंद जिले के साकरा थाना क्षेत्र के सलडी निवासी युधिष्ठिर बहेरा (24) से खरीदकर लाने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युधिष्ठिर ने गांजा बेचने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। 16 किलो 180 ग्राम गांजा समेत 7.68 लाख का सामान जब्त पुलिस ने आरोपियों से करीब 1.95 लाख रुपये मूल्य का 16 किलो 180 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसके अलावा लगभग 5 लाख रुपये की कार, 13 हजार रुपये नकद और करीब 60 हजार रुपये मूल्य के तीन टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। सभी जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 7.68 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का और एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा और थाना बेरला प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू सहित साइबर सेल और थाना बेरला के पुलिसकर्मियों की भूमिका रही। मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी बेमेतरा पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। Share This Article Post navigation Vikalp Shukla Death: रायपुर के मीडिया जगत में शोक…! IIS अधिकारी विकल्प शुक्ला का निधन; 58 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा