IGNOUIGNOU
Share This Article

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली ने सहायक निदेशक, तकनीकी प्रबंधक और तकनीकी सहायक के कुल 14 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत निर्धारित वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन मिलेगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026 है।

किन पदों पर कितनी भर्ती?

  • सहायक निदेशक: 2 पद
  • तकनीकी प्रबंधक: 4 पद
  • तकनीकी सहायक: 8 पद
  • कुल रिक्तियां: 14 पद

कितना मिलेगा वेतन?

  • सहायक निदेशक: पे लेवल-10, ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रतिमाह।
  • तकनीकी प्रबंधक: पे लेवल-10, ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रतिमाह।
  • तकनीकी सहायक: पे लेवल-8, ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रतिमाह।

योग्यता और आयुसीमा की जानकारी

तीनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों का विस्तृत विवरण इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मुख्य विज्ञापन में दिया गया है।

“IGNOU की वेबसाइट” www.ignou.ac.in


Share This Article